google-site-verification: google16f6d5176b8cee89.html छत्तीसगढ़ घूमने जाएं तो यहां के लोकप्रिय 5 व्यंजनों स्वाद जरूर चखें |

Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ घूमने जाएं तो यहां के लोकप्रिय 5 व्यंजनों स्वाद जरूर चखें |

छत्तीसगढ़ घूमने जाएं तो यहां के लोकप्रिय 5 व्यंजनों स्वाद जरूर चखें |


हमारे इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत करते हैं आज हम यहां पर जाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जो छत्तीसगढ़ में बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं और बाहर से जो विदेशी लोग आते हैं उनको भी यह बड़ा बहता है चलिए बढ़ते हैं आगे हमारे ब्लॉक में




छत्तीसगढ़ जितना सुंदर है उतना ही स्वादिष्ट यहां का खाना है। अगर आप भी यहां के खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो इस लेख में बताई गई फेमस डिश को टेस्ट जरूर करें। छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा प्रमुख राज्य है, जो अपनी संस्कृति और पारंपरिक इतिहास के लिए जाना जाता है। साथ ही ये राज्य अपने खान-पान के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ आने वाला हर पर्यटक यहां खाना खाने के बाद उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाता है। अगर आप छत्तीसगढ़ की यात्रा पर जाने से पहले यहां के खानों से जुडी कुछ जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। यहां हमने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व्यंजन की सूची तैयार की है -


01:- मुठिया - Muthia




मुथिया छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व्यंजन में आता है, इसे चावल के बैटर और कई मसालों से तैयार किया जाता है। असल में ये एक प्रकार की पकौड़ी होती है, जिसे तेल में तलकर सुबह की चाय के साथ या शाम की चाय के साथ परोसा जाता है। अगर आप छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकलें हैं, तो अपने नाश्ते की शुरुआत इसी टेस्टी खाने से करें।


02:- बरा - Bara




बरा छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है, जिसे राज्य के लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस डिश में बनाये जाने वाले वड़े को उड़द की दाल से बनाया जाता है और टमाटर या दही के साथ परोसा जाता है। इस लोकप्रिय व्यंजन को त्यौहारों, विवाह या उत्सव पर बनाया जाता है। currentdayaffair

03:- फरा - Fara



फरा चावल के आटे की बॉल्स तैयार की जाती है, जिसमें उड़द दाल का पेस्ट भी शामिल होता है। ये खाने में बेहद मसालेदार और स्वाद में चटपटे लगते हैं। फरा को घी और गोभी की सब्जी के साथ परोसा जाता है, आप इसे मोमोज की चटनी या हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। आपको ये डिश खाने में एकदम मोमोज जैसी लगेगी।

04:- तिलगुर - Tilgur

  

आप तिल के लड्डू काले या तिल गुड़ काले यह व्यंजन छत्तीसगढ़ का प्रमुख व्यंजन है यह तीन लड्डू भुनी हुई तिल और मूंगफली और गुड़ से मिलकर बनाया जाता है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग बेहद चाव से खाते हैं इसे मकर संक्रांति के अवसर पर बनाया जाता है

05:- भजिया-Pakora




अब जब छत्तीसगढ़ की बात हो रही है, तो हम भजिया को कैसे भूल सकते हैं। भजिया को चना दाल के आटे से तैयार किया जाता है। भजिया को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व्यंजनों में गिना जाता है और पर्यटकों द्वारा भी इसे बेहद पसंद किया जाता है। 



धन्यवाद


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ